प्रियंका गांधी हरिद्वार तो राहुल गांधी बस्तर में भरेंगे हुंकार, जानें कब और कहां है कांग्रेस की विशाल जनसभा

Published
Congress Candidate List
Congress Candidate List

Congress Rally Schedule: लोकसभा चुनाव 2024 में अब कुछ ही दिनों का समय बचा हुआ है ऐसे में सभी पार्टियां दमखम के साथ सुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। वहीं पहले चरण में छत्तीसगढ़ में होने वाले चुनाव को देखते हुए मतदाताओं को साधने के लिए कांग्रेस नेता बस्तर दौरे पर हैं। बता दें कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज बस्तर में चुनावी सभा करेंगे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी दोपहर 12:30 बजे विशेष विमान से जगदलपुर हवाई अड्डे पहुंचेंगे। फिर वहां से हेलीकॉप्टर से बस्तर आएंगे। फिर बस्तर में जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही राहुल गांधी आज महाराष्ट्र के साकोली में भी शाम 4 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।

वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 13 अप्रैल यानी आज रामनगर में चुनावी जनसभा करने जा रही हैं। बता दें रामनगर में उनकी पहली जनसभा के लिए कार्यकर्ताओं ने पूरी तैयारी कर ली है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं फिर दोपहर 3 बजे प्रियंका गांधी हरिद्वार संसदीय क्षेत्र के डीएवी मैदान रुड़की में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी।