Priyanka Gandhi: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर चल रही बैठक खत्म हो गई है। इस बैठक में जो सबसे बड़ा फैसला निकलकर सामने आ रही है वो प्रियंका गांधी को लेकर है। प्रियंका गांधी पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी। प्रियंका गांधी इस बार केरल के वायनाड सीट से चुनाव लड़ेंगी।
बता दें कि राहुल गांधी इस बार दो जगहों से चुनाव जीते थे, इस बार रायबरेली और वायनाड दोनों सीटों से जीत हासिल हुई थी। लेकिन अब राहुल ने दोनों में से वायनाड सीट को छोड़ने का फैसला लिया गया है। यह पहला मौका होगा जब प्रियंका गांधी कोई चुनाव लड़ेंगी। मौजूद समय में प्रियंका कांग्रेस पार्टी की महासचिव भी हैं।
वायनाड से लड़ेंगी चुनाव
वायनाड से चुनाव लड़ने के एलान के बाद मीडिया से प्रियंका गांधी ने कहा कि, “मैं बहुत खुश हूं कि मैं वायनाड के लोगों का प्रतिनिधित्व करने जा रही हूं। मैं वायनाड को इनकी(राहुल गांधी) कमी महसूस नहीं होने दूंगी…हम दोनों रायबरेली में भी मौजूद होंगे और वायनाड में भी।
लेखक – आयुष राज