भाई के साथ ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल नहीं होंगी प्रियंका गांधी, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती

Published

नई दिल्ली/डेस्क: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल नहीं हो सकेंगी, क्योंकि उनके स्वास्थ्य कारणों से उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके यह जानकारी दी। प्रियंका गांधी ने लिखा है कि वे जल्द ही स्वस्थ होकर यात्रा में शामिल होंगी। तब तक उन्होंने चंदौली से यात्रा में शामिल होने वाले सभी लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में मणिपुर से मुंबई तक ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ चल रही है। यात्रा फिलहाल बिहार में है और आज ही उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। यात्रा 16-21 फरवरी तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों और फिर रायबरेली, अमेठी में निकाली जाएगी।

22 और 23 फरवरी यात्रा के लिए विश्राम रहेगा। 24 और 25 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश ये यात्रा की फिर से शुरुआत होगी। इस यात्रा में कई जिलों, लोकसभा सीटों और विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया जा रहा है। यात्रा के दौरान कई राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा होगी।

लेखक : करन शर्मा