सौतेली मां की नफरत ने बनाया साइको किलर, 14 महीनों में अधेड़ उम्र की 10 महिलाओं को बनाया अपनी शिकार

Published

Psycho Killer Story: बचपन में सौतेली मां की मार और दुर्व्यवहार से परेशान कुलदीप कुमार पिछले 14 महीनों में करीब 10 महिलाओं की हत्या कर चुका है। फिलहाल पुलिस ने महिलाओं के हत्यारे कुलदीप कुमार (35 वर्षीय )को गिरफ्तार कर लिया है। जब पुलिस ने कुलदीप से महिलाओं की हत्या करने के पीछे की वजह जानने की कोशिश कि तो एक बेहद ही हैरान कर देने वाली दर्दभरी कहानी सामने आई।

सौतेली मां की नफरत ने बनाया साइको किलर

दरअसल, कुलदीप कुमार के पिता ने सगी मां के रहते हुए दूसरी शादी कर ली थी। जिसके बाद घर आई सौतेली मां ने कभी कुलदीप को मां वाला प्यार देने की कोशिश नहीं की। दूसरी शादी करने के बाद पिता ने कुलदीप कुमार की सगी मां के साथ हर दिन मारपीट करना शुरू कर दिया। एक समय बाद जब कुलदीप के माता-पिता का निधन हो गया तो उसकी सौतेली मां का बरताव उसके साथ और बुरा हो गया। माता-पिता के निधन के बाद सौतेली मां ने कुलदीप को मानरा-पीटना शुरु कर दिया। इतना ही नहीं, कुलदीप की मां ने उसका गला दबाकर उसे मारने की कोशिश भी की। इन्हीं कारणों के चलते कुलदीप का नजरिया महिलाओं के प्रति खराब हो गया, और वह साइको किलर बन गया। उसने अभी तक जितनी भी महिलाओं की हत्या की है सभी महिलाओं को उसने गला दबा कर ही मारा है।

कुलदीप ने पूछताछ के दौरान इन सभी राज से पर्दा उठाया है। इसी के साथ उसने पूछताछ में बताया कि वह मूल रूप से नवाबगंज के गांव बाकरगंज का रहने वाला है लेकिन उसकी रिश्तेदारी शाही और शीशगढ़ थाना क्षेत्र में है। इसलिए वह अक्सर अपने रिश्तेदारों के घर आता-जाता रहता था और इन्हीं थाना क्षेत्रों में महिलाओं की हत्या करता था। साइको किलर कुलदीप ने बताया कि उसने जून 2023 से जुलाई 2024 तक आधा दर्जन से अधिक महिलाओं की हत्या की है।

अधेड़ उम्र की महिलाओं को बनाता था अपना शिकार

कुलदीप इस पूरे हत्याकांड को अंजाम देने के लिए महिलाओं को अकेला देखकर उनसे काफी देर तक बातचीत करता था और मौका देखते ही उन महिलाओं की गला दबाकर हत्या करने के बाद फरार हो जाता था वह किसी भी प्रकार के मोबाइल फोन या वाहन आदि का प्रयोग नहीं करता था जिसके चलते पुलिस को उसे गिरफ्तार करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

पुलिस ने साइको किलर कुलदीप को गिरफ्तार करने के लिए एक दायरा बनाया, लगभग दो दर्जन से अधिक टीमों का गठन किया गया। 22 लोगों की टीम ने इलाके में लगे 1500 सीसीटीवी सर्विलांस आदि की मदद से उसे तलाशने की कोशिश की और फिर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने उन सभी तरीकों के बारे में बताया जिनकी सहायता से उसने महिलाओं की हत्या की थी। वहीं कुलदीप की पत्नी ने भी पुलिस को बताया कि कुलदीप ने कई बार झगड़ा करने के दौरान उसका गला दबाने की कोशिश की है। कुलदीप ने अधिकतर अधेड़ उम्र की महिलाओं को ही अपना शिकार बनाया है।