Pune Gang Rape Case: पुणे गैंगरेप केस ने ताजा किए निर्भया रेपकांड के जख्म, आरोपियों की तलाश में जुटीं 10 टीमें

Published

Pune Gang Rape Case: देश में रेप की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक ओर जहां 3 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हुई, तो वहीं दूसरी ओर देवी का रूप मानी जाने वाली 21 वर्षिय एक लड़की के साथ महाराष्ट्र के पुणे में दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी गईं।

रात 11 बजे 3 लड़कों ने एक लड़की को बनाया अपना शिकार

3 अक्टूबर की रात एक लड़की (21 वर्षीय) अपने दोस्त के साथ महाराष्ट्र के पुणे स्थित बोपदेव घाट इलाके में घूमने गई थी। जहां रात करीब 11 बजे सुनसान जगह पर 3 लड़कों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी वहीं जब उस लड़की के दोस्त ने इसका विरोध किया तो उसकी पहले तो पिटाई की फिर उसे कपड़े से बांध दिया। इसके बाद उन्होंने लड़की के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। इस घटना ने एक बार फिर साल 2012 में देश की एक बेटी को दिए जख्स को फिर से ताजा कर दिया है, और सोचने पर मजबूर कर दिया है यह आखिर कब तक?

सुबह 5 बजे पीड़िता ने दर्ज करवाया मामला

हादसे के बाद आज सुबह 5 बजे पीड़िता पुलिस के पास गई और कोडंवा पुलिस स्टेशन में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। हादसे की सूचना के बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए कुल 10 टीमों का गठन किया। इसी के साथ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आरोपियों की तलाश में जुटीं 10 टीमें

गैंगरेप की घटना को लेकर पुणे सिटी पुलिस के संयुक्त सीपी रंजन कुमार शर्मा ने बताया कि “कोंडवा थाने में रेप की घटना सामने आई है, जहां कल रात 21 साल की एक युवती अपने दोस्तों के साथ बोपदेव घाट गई थी। तीन अज्ञात लोग उनके पास आए और महिला का यौन शोषण किया। घटना की सूचना आज सुबह मिली और आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए 10 टीमों को तैनात किया गया है। अन्य विशिष्ट तकनीकी टीमें भी इस पर काम कर रही हैं। हम उन्हें जल्द ही पकड़ लेंगे। महिला की हालत स्थिर है लेकिन वह अभी भी अस्पताल में भर्ती है। FIR दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।”