Pune Hit And Run Case: पुणे में तेज रफ्तार वाहन ने दो पुलिस कर्मचारियों को उड़ाया, 1 की मौत

Published
Pune Hit And Run Case
Pune Hit And Run Case

Pune Hit And Run Case: पुणे के खडकी-बोपोडी इलाके में एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने दो पुलिसकर्मियों को कुचल दिया। एक पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई है। एक अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल है।

मृतक पुलिस कर्मी का नाम साधन कोली है। संजोग शिंदे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। शिंदे का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों बीट मार्शल ड्यूटी पर थें उस वक्त यह हादसा हुआ।

एक पुलिसकर्मी की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, खड़की पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मी संजोग शिंदे और साधन कोली खड़की बाजार बीट मार्शल के रूप में रात्रि ड्यूटी पर थे। सोमवार (8 तारीख) सुबह करीब दो बजे बोपोडी अंडरपास हैरिस ब्रिज के पास उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। कोली की मौके पर ही मौत हो गई। शिंदे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस फरार वाहन की तलाश कर रही है।

लेखक: रंजना कुमारी