Pune Porsche accident: पुणे में रईजजादे का कहर, 300 शब्दों का निबंध औऱ मिल गई जमानत

Published

Pune Porsche accident: आपने यह खबर तो जरूर सुनी होगी जिसमें एक अमीर इंसान का बेटा नशे की हालत में अपनी करोड़ों की पोर्शे कार से दो लोगों को कुचल कर बेरहमी से मार देता है, जिसके बाद जनता ने उसे पकड़ लिया और प्रसाद भी दिया। इसके बाद इसे पुलिस को सौंप दिया गया।

अब, भगवान न करे, आपकी कार का एक्सीडेंट हो जाए, दो लोगों की बेरहमी से हत्या हो जाए और जज आपको तीन सौ शब्दों का लेख लिखने की शर्त पर जमानत दे दे। वह भी हादसे के पंद्रह घंटे के भीतर। आप क्या कहेंगे, क्या बात है। वाह रे जज सर! वाह क्या न्याय दिया गया है।

अब इस अमीर आदमी के बिगड़ैल बच्चे के साथ भी ऐसा ही किया गया, वह नाबालिग था इसलिए उसे छोड़ दिया गया और उसके पिता को पकड़ लिया गया लेकिन उसे 300 शब्दों का निबंध लिखने की सजा दी गई। अब आप क्या कह सकते हैं, आप खुद ही देख लीजिए, दो लोगों को रौंदने से पहले वह पब में शराब पी रहा था। अब ऐसे में गाड़ी चढ़ गयी तो क्या हुआ? निबंध लिखने से सब कुछ कवर हो जाएगा। इस बारे में आपका क्या कहना है हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।