पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए केंद्र से मांगे 20 हजार करोड़

Published

समाना/पंजाब: पंजाब में भारी बारिश के चलते कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। लगातार हो रही बारिश के चलते मालवा, दौआबा, मांजा जहां पर घग्गर नदी, सतलुज ब्यास नदियों में आई बाढ़ से एक तरफ पंजाब के किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं वहीं, लोगों के मकान गिर गए। इतना ही नहीं बाढ़ से काफी लोगों की मौत भी हो गई है। बाढ़ से बिगड़े हालात को सुधारने के लिए पंजाब सरकार लगातार काम कर रही है।

बाढ़ पीड़ित परिवारों की राज्य सरकार कर रही मदद

समाना के गांव ससा गुजरा के भगवान दास जिसकी 5 बेटियां थी बाढ़ के पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई थी उस परिवार के लिए पंजाब सरकार ने 4 लाख रुपए का चेक मृतक की पत्नी को पंजाब के कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जौड़ा माजरा ने दिया।

इस मौके पर बातचीत करते उन्होंने कहा कि, विरोधी पार्टियों के नेता कह रहे हैं कि 218 करोड रुपए पंजाब को केंद्र ने भेजा है पंजाब का नुकसान तो हजारों करोड़ का हुआ है बाढ़ के कारण किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। मकान गिर चुके हैं। सड़कें टूट गई हैं और अभी भी कई गांव के रास्ते बंद पड़े हैं।

केंद्र सरकार से उन्होंने मांग की है कि 20 हजार करोड़ रुपए की राहत का पैकेज पंजाब को दें। जिससे पंजाब के लोगों का बाढ़ के कारण जो नुकसान हुआ है उसकी कुछ भरपाई हो सके।

जालंधर में हुई जोरदार बारिश

आज भी पंजाब के कई जिलों में जोरदार बारिश देखने को मिली है। थोड़ी देर की बारिश में ही कई इलाकों में पानी भर गया। जालंधर में 1 घंटे की मूसलाधार बारिश से 3 फुट का पानी सड़कों पर भरा हुआ नजर आया। जिसके बाद जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है और लोगों की दोपहिया वाहन जो हैं खराब होते हुए नजर आए वहीं, मुख्य सड़क पर 3 फीट तक भरा हुआ है।

रिपोर्ट-पुरुषोत्तम कौशिक