Rahul Gandhi Haryana Visit Today: राहुल गांधी की हरियाणा में 2 विशाल जनसभाएं, आज चुनाव प्रचार में उतर सकती हैं कुमारी सैलजा!

Published
Rahul Gandhi Haryana Visit Today

Rahul Gandhi Haryana Visit Today: हरियाणा विधानसभा चुनाव होने में अब कुछ ही दिनों का समय बचा हुआ है। 5 अक्टूबर को राज्य में चुनाव होंगे। जिसको लेकर सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी कमर कस ली है, और जनता का दिल जीतने के लिए मैदान में उतर कर चुनाव-प्रचार कर रहे हैं। वहीं ऐसे में आज लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी हरियाणा का दौरा करने वाले हैं। राहुल गांधी 26 सितंबर (गुरुवार) यानी आज हरियाणा में दो विशाल जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

राहुल गांधी की हरियाणा में 2 विशाल जनसभाएं

Rahul Gandhi Haryana Visit Today- कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज दोपहर 1 बजे हरियाणा के करनाल जिले में स्थित असंध में कांग्रेस प्रत्याशी शमशेर सिंह गोगी के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद राहुल गांधी हिसार जिले के बरवाला जाएंगे। जहां वे दोपहर 2:40 बजे चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

हरियाणा चुनाव प्रचार में उतर सकती हैं कुमारी सैलजा!

राजनीतिक बाजार में चर्चा चल रही है कि आज कुमारी सैलजा हरियाणा चुनाव प्रचार में उतर सकती हैं। साथ ही आज उनकी राहुल गांधी के साथ बैठक होने की भी संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी आज भूपेंद्र हुड्‌डा, कुमारी सैलजा और रणदीप सुरजेवाला को एक साथ एकमंच पर लाकर बड़ा संदेश दे सकते हैं।

हरियाणा की सभी 90 सीटों पर 5 अक्टूबर को होगा मतदान

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 एक चरण में ही होगा। राज्य की सभी 90 विधानसभा सीटों पर 5 अक्टूबर को मतदान होगा। इसके बाद 8 अक्टूबर को मतगणना होगा।

यह भी पढ़ें- PM Modi Maharashtra Visit Cancelled: PM मोदी का पुणे दौरा कैंसिल, महाराष्ट्र में बारिश से तबाही का मंजर