Heavy landslides in Wayanad: वायनाड में भूस्खलन से तबाही का मंजर, राहुल गांधी-प्रियंका गांधी केरल के लिए हुए रवाना

Published

Rahul Gandhi on Wayanad Visit: वायनाड में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन से तबाही का मंजर छाया हुआ है। ऐसे में आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वायनाड दौरे पर रहेंगे। वायनाड दौरे पर जाने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी अपने निवास से रवाना हो चुके हैं। बता दें, बीते दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वायनाड दौरे पर जाने वाले थे। लेकिन खराब मौसम की स्थिति और लगातार बारिश के कारण वह वायनाड का दौरा नहीं कर सके थे।

वायनाड में भूस्खलन के बाद मरने वालों की संख्या पहुंची 167

30 जुलाई को वायनाड जिले में कई जगहों पर भारी भूस्खलन हुआ। भारी भूस्खलन की घटना से अब तक 167 लोगों की मौत हो गई है। वहीं हजारों लोगों को रेस्क्यू किया गया है। वहीं अभी भी वायनाड में भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों में खोज और बचाव अभियान जारी है।