बिहार में राहुल गांधी की ताबड़तोड़ जनसभाएं, जानें पूरा शेड्यूल

Published
कांग्रेस नेता राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी

Rahul Gandhi Rally Schedule: लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें यानी अंतिम चरण का मतदान 1 जून को है। ऐसे में सभी पार्टियां पूरी ताकत के साथ चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। वहीं 27 मई यानी आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बिहार में ताबड़तोड़ रैलियां होने जा रही हैं।

बिहार में राहुल गांधी की ताबड़तोड़ जनसभाएं, जानें पूरा शेड्यूल

बता दें कांग्रेस नेता राहुल गांधी दोपहर 12 बजे बिहार के बख्तियारपुर में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद राहुल गांधी दरियापुर जाएंगे। दरियापुर, पालीगंज में राहुल गांधी दोपहर 1:30 बजे चुनावी जनसभा कों संबोधित करेंगे। इसके बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी जगदीशपुर, भोजपुर में दोपहर 3 बजे विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

7वें चरण में 8 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों की 57 सीटों पर मतदान

लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें यानी अंतिम चरण का मतदान 1 जून को होना है। सातवें चरण में 8 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों की 57 सीटों पर मतदान होगा। बता दें, इस चरण में बिहार की 8, चंडीगढ़ 1, हिमाचल प्रदेश की 4, झारखंड की 3, ओडिशा की 6, पंजाब की 13, उत्तर प्रदेश की 13, पश्चिम बंगाल की 9 सीटों पर मतदान होना है।

लेखक-प्रियंका लाल