Bharat Jodo Nyay Yaatr: रास्ता नया… अंदाज वही… राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का नया अवतार, जानिए सब कुछ…

Published

नई दिल्ली: 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले, कांग्रेस पार्टी ने 14 जनवरी को शुरू होने वाली मणिपुर से मुंबई तक राहुल गांधी की अगुवाई वाली यात्रा को ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के रूप में नया नाम दिया है। बता दें कि कांग्रेस ने पहले इस यात्रा का नाम ‘भारत न्याय यात्रा’ रखा था, लेकिन काफी आलोचनाओं के बाद पार्टी ने अब उसके नाम को बदल दिया है। आगामी चुनावों और यात्रा की तैयारियों पर ध्यान केंद्रित करते हुए कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी की अध्यक्षता में पार्टी मुख्यालय में एक बैठक के बाद कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने यह घोषणा की। विचार-विमर्श के दौरान सभी प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रमुख उपस्थित थे।

‘भारत जोड़ो यात्रा’ का नया अवतार है ‘भारत न्याय यात्रा’

बता दें कि पहले इसका नाम ‘भारत न्याय यात्रा’ रखा गया था। जयराम रमेश ने नाम बदलने के बारे में जानकारी दी और 15 राज्यों को कवर करते हुए यात्रा के व्यापक मार्ग की रूपरेखा तैयार की। ये यात्रा 15 राज्यों और 110 जिलों को कवर करेगी।

ये यात्रा अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, असम, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र सहित विभिन्न राज्यों से गुजरने के बाद मुंबई, महाराष्ट्र पहुंचकर समाप्त होगी।

इम्फाल से मुंबई तक का रोडमैप तैयार!

राहुल गांधी की ये यात्रा एक नए अवतार में फिर से शुरू होने वाली है। यात्रा 14 जनवरी से शुरू होगी और 20 मार्च को समाप्त होगी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा का रोडमैप तैयार हो चुका है। 14 जनवरी से शुरू होने वाली ये यात्रा इम्फाल से शुरू होकर मुंबई तक जाएगी। इस दौरान यात्रा 6 हजार 713 किमी की यात्रा तय करेगी। 66 दिन के अपने समय में ये यात्रा 15 राज्यों के करीब 110 जिलों और 100 लोकसभा क्षेत्रों से होकर जुगरेगी।