मैं मुख्यमंत्री पद छौड़ना चाहता हूं, लेकिन पद मुझे नहीं छोड़ रहा है- अशोक गहलोत

Published

नई दिल्ली: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। दिल्ली पत्रकारों से बात करे हुए सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि, “एक बार एक महिला ने मुझसे कहा था कि भगवान की इच्छा है कि आप चौथी बार मुख्यमंत्री बनें… मैंने उनसे कहा कि मैं मुख्यमंत्री पद छोड़ना चाहता हूं लेकिन यह पद मुझे नहीं छोड़ रहा है।” उन्होंने आगे कहा कि शायद कभी छोड़ेगा भी नहीं। हिंदूस्तान में शायद ही कोई ऐसा मुख्यमंत्री होगा, जो ये कहे कि मैं मुख्यमंत्री पद छोड़ना चाहता हूं।

बीजेपी पर साधा निशाना

अशोक गहलोत ने अपनी वार्ता की शुरुआत में सीधे-सीधे बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि, ”देश में क्या हो रहा है? किसी भी पार्टी की सरकार हो, जिस तरह से न्यायपालिका पर दबाव बनाया जा रहा है, ED, इनकम टैक्स और CBI का दुरुपयोग किया जा रहा है, लोकतंत्र में यह तरीका उचित नहीं कहा जा सकता। आचार संहिता घोषित होने के बाद भी आप विपक्षी दलों पर छापेमारी करवा रहे हैं। देश किस दिशा में जा रहा है किसी को मालूम नहीं है।”

पायलेट के सारे टिकट क्लियर हो रहे हैं- अशोक गहलोत

कॉन्फ्रेंस के दौरान जब सीएम गहलोत से सचिन पायलट के साथ सत्ता संघर्ष पर सवाल किया गया तो अशोक गलहोत ने कहा कि, ” हम सब एकजुट हैं। मैंने किसी भी एक उम्मीदवार (पायलट पक्ष के) का विरोध नहीं किया है।” उन्होंने आगे कहा कि लगभग उनके सारे टिकट क्लियर हो रहे हैं। उससे बड़ा उदहारण मैं क्या दे सकता हूं। मैंने मिटिंग के अंदर एक टिकट पर भी ऑब्जेक्शन नहीं किया है आप इसी बात से आंदाजा लगा सकते हो हमारी एकजुटता का।