Rajasthan Rape Case: राजस्थान में 5 साल की बच्ची संग मौलवी ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Published
Rajasthan Rape Case

Rajasthan Rape Case: राजस्थान से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। राजस्थान के अलवर में एक 5 साल की मासूम बच्ची के साथ एक मौलवी ने दुष्कर्म की घटना का अंजाम दिया।

राजस्थान के अलवर स्थित राजगढ़ थाना इलाके में रविवार की सुबह 9 बजे 5 साल की एक बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। ऐसे में मौके का फायदा उठाते हुए एक मौलवी ने बच्ची को टॉफी देने के बहाने मस्जिद में बुलाया। उसके बाद रेप की घटना को अंजाम दिया। वहीं जब बच्ची की चीख की आवाजें आईं तो चीख सुनकर मां भागती हुई मस्जिद में पहुंची। जैसे ही मौलवी ने बच्ची की मां को देखा तो वहीं तुरंत वहां बच्ची को छोड़कर मस्जिद से फरार हो गया।

मस्जिद में बेटी संग संदिग्ध अवस्था में दिखा मौलवी-पिता

पीड़िता के पिता ने बताया कि उसके घर के सामने एक मस्जिद है। जहां पिछले दो साल से एक व्यक्ति इमाम( मौलवी )का काम करता है। 22 सितंबर की सुबह उसकी 5 साल की बेटी घर के बाहर खेल रही थी। तभी मौलवी बच्ची को चीज देने के बहाने मस्जिद के अंदर ले गया और मस्जिद में जाकर बच्च के साथ दुष्कर्म करने लगा। जब बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी पत्नी मस्जिद के अंदर गयी तो मौलवी सन्दिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। वहीं जब मौलवी ने बच्ची की मां को देखा तो वह बच्ची को छोड़कर भाग गया। जानकारी के मुताबिक, नाबालिग पीड़िता भी उसी समाज की बताई जा रही है।

घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी मौलवी को गिरफ़्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।