Raksha Bandhan 2024: राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी को अनोखे अंदाज में दी रक्षा बंधन की शुभकामनाएं

Published

Raksha Bandhan 2024: भाई-बहन के अटूट रिश्ते का प्रतीक रक्षा बंधन का त्योहार आज पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दी हैं।

PM मोदी ने देशवासियों को दी रक्षा बंधन की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा, “समस्त देशवासियों को भाई-बहन के असीम स्नेह के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन की ढेरों शुभकामनाएं। यह पावन पर्व आप सभी के रिश्तों में नई मिठास और जीवन में सुख, समृद्धि एवं सौभाग्य लेकर आए।”

राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी को दी रक्षा बंधन की शुभकामनाएं

वहीं राहुल गांधी ने बहन प्रियंका गांधी को रक्षा बंधन की बधाई देते हुए लिखा, “भाई-बहन के अटूट प्रेम एवं स्नेह के पर्व, रक्षाबंधन की सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। रक्षा का यह सूत्र आपके इस पावन रिश्ते को सदैव मजबूती के साथ जोड़े रहे।”