Raksha Bandhan 2024: कब बांधे राखी? जानें शुभ मुहूर्त

Published
Raksha Bandhan 2024
Raksha Bandhan 2024

Raksha Bandhan 2024: 19 अगस्त को रक्षाबंधन का शुभ पर्व मनाया जाएगा। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी (Raksha Bandhan 2024) बांधती है। बता दें कि इस दिन सावन का अंतिम सोमवार भी है। ऐसे में यह दिन बेहद शुभ है।

रक्षासूत्र बांधने का सही समय

हिंदू पंचांग के मुताबिक, 18 अगस्त को रात 2 बजकर 21 मिनट से भद्रा की शुरुवात हो रही है, जो अगले दिन 19 अगस्त को 1 बजकर 24 मिनट तक रहने वाला है। बता दें कि भद्रा काल में रक्षा सूत्र बांधना शुभ नहीं माना जाता है। इसलिए 19 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 24 मिनट के बाद ही रक्षासूत्र बांधा जाएगा।

भद्रा के समय नहीं किया जाता कोई भी शुभ कार्य

भद्रा के समय राखी बांधने की मनाही है। कहा जाता है कि शुभ कार्यों के लिए भद्रा का त्याग करना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो रक्षा बंधन के लिए दोपहर के बाद का समय सबसे सही है।

रक्षा बंधन के सभी शुभ मुहूर्त

  • रक्षा बंधन अनुष्ठान का समय दोपहर 1: 30 बजे से लेकर रात 9 बजे तक
  • रक्षा बंधन के लिए दोपहर का मुहूर्त दोपहर 1:42 बजे से लेकर 4:19 तक
  • रक्षा बंधन के लिए प्रदोष काल का मुहूर्त शाम 6:55 बजे से लेकर 9:07 बजे रात तक

यह भी पढ़ें: Krishna Janmashtami 2024: मथुरा-वृंदावन में कब है जन्माष्टमी?, जानें- व्रत और भोग की प्रक्रिया