Raksha Bandhan 2024: कब मनाया जाएगा रक्षा बंधन का शुभ त्योहार? नोट कर लें यह तारीख

Published
Raksha Bandhan 2024
Raksha Bandhan 2024

Raksha Bandhan 2024:  रक्षाबंधन हिंदू धर्म में एक सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है। भाई बहन का ये पावन पर्व प्रेम का प्रतीक, आत्मीयता और स्नेह से बने बंधन से रिश्तों को मजबूती देने का पर्व रक्षाबंधन सावन की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस दिन का इंतजार भाई-बहन दोनों को ही रहता है। पौराणिक मान्यताओं की मानें तो जो बहन इस दिन शुभ मुहूर्त में अपने भाई को रक्षासूत्र बांधती है उसके भाई के ऊपर कभी संकट के बादल नहीं छाते और उसे अपने जीवन में खूब तरक्की मिलती है।

आइए जानते है भाई-बहन का ये शुभ त्योहार कब मनाया जाएगा?

रक्षाबंधन का शुभ त्योहार सावन पूर्णिमा को मनाया जाता है। 2024 में रक्षाबंधन का त्योहार 19 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र यानी राखी बांधती है और उसकी लंबी उम्र की कामना करती है। साथ ही भाई भी अपनी बहन को उपहार देता है या फिर पैसे भी देता है।

रक्षा बंधन 2024 का शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचाग के अनुसार सावन पूर्णिमा तिथि 19 अगस्त 2024 को सुबह 3 बजकर 4 मिनट से शुरू होगी और उसी दिन रात में 11 बजकर 55 मिनट पर समाप्त होगी। बता दें कि रक्षा बंधन के लिए अपराह्न का समय बेहद ही शुभ माना जाता है जो हिंदू पंचाग की मानें तो दोपहर के बाद का समय है। यदि अपराह्न का समय भद्रा आदि की वजह उपयुक्त नहीं है तो प्रदोष काल का समय भी राखी बांधने के लिए सही माना जाता है।

राखी बांधने का सही समय

  • रक्षा बंधन अनुष्ठान का शुभ समय- दोपहर 1 बजे से लेकर रात 9 बजकर 7 मिनट तक
  • रक्षा बंधन के लिए अपराह्न का शुभ मुहूर्त- दोपहर 1 बजकर 42 मिनट से लेकर शाम 4 बजकर 19 मिनट तक
  • रक्षा बंधन के लिए प्रदोष काल का शुभ मुहूर्त- शाम 6 बजकर 56 मिनट से लेकर रात 9 बजकर 7 मिनट तक

लेखक: रंजना कुमारी