Ram Mandir Inauguration:22 जनवरी को देश में क्या खुल रहेगा और क्या बंद, जानिए सब कुछ…

Published

नई दिल्ली: 22 जनवरी को भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है इस दिन केंद्र सरकार की ओर से एक आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि अयोध्या में राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर 22 जनवरी को देश भर के सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालय आधे दिन के लिए बंद रहेंगे।

22 जनवरी को सभी कार्यालय 2:30 बजे तक रहेंगे बंद

कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि “राम लला की ‘प्राण प्रतिष्ठा’ से जुड़े समारोहों में भाग लेने के लिए कर्मचारियों की भारी भावना और मांगों के कारण, सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालय, केंद्रीय संस्थान और केंद्रीय देशभर में औद्योगिक प्रतिष्ठान दोपहर 02:30 बजे तक आधे दिन के लिए बंद रहेंगे।”

इस ऐतिहासिक मौके के पर राज्य सरकारों की ओर से छुट्टी का ऐलान होने के बाद अब केंद्र सरकार ने पूरे देश में आधे दिन की छुट्टी का ऐलान कर दिया है। लेकिन 22 जनवरी की छुट्टी को लेकर लोगों में कंफ्यूजन इस बात का है कि आखिर छुट्टी के आदेश का पालन कहां और कैसे होगा? चलिए हम आपको आसान भाषा में समझाते हैं कि 22 जनवरी को कहां पर क्या खुलेगा और क्या बंद रहेगा।

उत्तर प्रदेश में रहेगा सार्वजनिक अवकाश!

22 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शैक्षणिक संस्थानों के साथ-साथ सभी बैंकों को बंद करने का निर्देश दिया है। यहां शराब और भांग की दुकानें भी नहीं खुलेंगीं। जरूरी और आवश्यक सेवाएं इस आदेश से प्रभावित नहीं होंगीं। वहीं, सभी प्राइवेट दफ्तर खुले रहेंगे। बता दें कि 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश देने का ऐलान सबसे पहले उत्तर प्रदेश ने ही किया है।

उत्तराखंड ने भी जारी शासनादेश

उत्तराखंड शासन की ओर से शासनादेश में कहा गया है कि राम जन्म भूमि परिसर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन के चलते 22 जनवरी को शैक्षणिक संस्थाएं बंद रहेंगी। राज्य के अधीन बैंक, कोषागार, उप कोषागार को आधे दिन (2:30 बजे तक) का अवकाश मिलेगा।

त्रिपुरा में भी सरकारी कर्मचारियों को आधे दिन का अवकाश मिला है, ताकि कर्मचारी अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा के समारोह में भाग ले सकें। यह आदेश त्रिपुरा सरकार के उप सचिव असीम सहाय द्वारा जारी किया गया है।

इन राज्यों में रहेगा आधे दिन का अवकाश!

यूपी और उत्तराखंड की तरह ही छत्तीसगढ़, गोवा, मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, ओडिशा, असम, गुजरात, त्रिपुरा और गुजरात में भी आधे दिन का अवकाश रहेगा।

यहां-यहां बंद रहेंगी शराब मीट और भांग की दुकाने

इस आदेश को सबसे पहले उत्तर प्रदेश ने जारी किया था। इसके बाद मध्य प्रदेश और हरियाणा ने भी घोषणा कर दी कि 22 जनवरी को कोई भी शराब नहीं पिएगा।

22 जनवरी को इन राज्यों में रहेगी स्कूलों की छुट्टी

इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और हरियाणा का नाम शामिल है। जिन्होंने 22 जनवरी को स्कूलों बंद करने का आदेश दिया है।