Ayodhya Ram Lala: उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी की वजह से रामलला के भी दिनचर्या में बदलाव किया गया है। रामलला को राहत देने वाला खाना और कपड़ा पहनाया जा रहा है। इस समय पूरे उत्तर भारत में तापमान 40 डिग्री के ऊपर है। ऐसे में अयोध्या में रामनगरी के मंदिर में विराजमान भगवान रामलला की दिनचर्या में बदलाव किया गया है। रामलला के भोग में भी बदलाव किया गया है।
रामलला को दिया जा रहा है फलों का जूस
बता दें कि रामलला को भोग में दही और फलों का जूस दिया जा रहा है। उनकी शीतल आरती की जा रही है। उन्हें सूती वस्त्र के कपड़े धारण कराए जा रहे है। अयोध्या में बने राम मंदिर में रामलला 5 वर्ष के बाल रूप में विराजमान है। जिसकी वजह से उन्हें ठंडी और गर्मी से बचाने के लिए विशेष तरह का इंतजाम किया जाता है। इस समय लू चलने की वजह से रामलला को शीतल व्यंजन दिए जा रहे हैं।
फूल बिछाकर की जा रही है आरती
सबसे पहले रामलला की सुबह में सिर्फ दीपों से आरती की जाती थी लेकिन अब भीषण गर्मी की वजह से चांदी की थाली में चारों तरफ फूल बिछाकर उनकी आरती की जा रही है। इसके बाद ही उन्हें सुबह और शाम के भोग में दही दी जाती है। दोपहर में रामलला को फलों का जूस और लस्सी का भोग लगाया जा रहा है।
22 जनवरी को हुई थी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा
अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण इसी साल जनवरी में किया गया था। वहीं भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को बड़े ही धूमधाम के साथ की गई थी।
लेखक: रंजना कुमारी