रामवीर सिंह बिधूड़ी ने दिल्ली विधानसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा, 6 महीने के अंदर होगा उपचुनाव

Published
बीजेपी सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी
बीजेपी सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी

नई दिल्ली/डेस्क: बीजेपी सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने दिल्ली विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। रामवीर सिंह बिधूड़ी ने अपना त्यागपत्र विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल को सौंपा है। रामवीर सिंह बिधूड़ी के इस्तीफे के बाद खाली हुई विधानसभा सीट पर छह महीने के अंदर उपचुनाव होगा।

दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट पर दर्ज की जीत

बता दें, रामवीर सिंह बिधूड़ी ने दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। लोकसभा चुनाव 2024 में उन्होंने इस सीट पर आम आदमी पार्टी के सहीराम पहलवान को करारी शिकस्त देते हुए जीत अपने नाम की है। रामवीर सिंह बिधूड़ी ने 1 लाख 24 हजार 333 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।

लेखक-प्रियंका लाल