Ranji Trophy 2024: मुंबई ने 42वीं बार जीती रणजी ट्रॉफी, ये 3 खिलाड़ी बने हीरो

Published

Ranji Trophy 2024: मुंबई ने विदर्भ को फाइनल मैच में पांचवे दिन 169 रनों से हराकर रणजी ट्रॉफी 2024 का खिताब अपने नाम किया। इसके साथ ही मुंबई ने रणजी ट्रॉफी के खिताब को 42वीं बार अपने नाम किया है। फाइनल मैच को जीतने के लिए मुंबई ने विदर्भ के सामने 500 से ज्यादा रनों का लक्ष्य रखा था।

जिसके जवाब में विदर्भ की टीम पांचवे दिन 368 रनों पर ढेर हो गई। विदर्भ की तरफ से कप्तान अक्षय वाडकर ने शानदार शतक लगाया, लेकिन वो अकेले टीम को जीत नहीं दिला सकते। वहीं, वाडकर 102 रन बनाकर आउट हुए थे।

मुंबई की इस जीत में तीन खिलाड़ियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

  • शार्दुल ठाकुर: पहली पारी में शार्दुल ने मुंबई के लिए 69 गेंदों पर 73 रनों की मदद से महत्वपूर्ण पारी खेली। उन्होंने गेंदबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन किया और एक विकेट लिया।
  • मुशीर खान: दूसरी पारी में मुशीर ने एक शानदार शतक लगाया और 136 रनों की मदद से टीम को सहारा दिया। उन्होंने गेंदबाजी में भी दो विकेट लिए।
  • शम्स मुलानी: शम्स ने दोनों पारियों में 4 विकेट लिए, जिसमें से 3 पहली पारी में थे। उन्होंने बल्लेबाजी में भी महत्वपूर्ण रोल निभाया और 13 और 50 रनों की पारी खेली।

लेखक: करन शर्मा