दिल्ली में गर्मी से मिली राहत, कुछ इलाकों में हुई झमाझम बारिश

Published

Delhi Weather Update: देश की राजधानी दिल्ली में चिलचिलाती गर्मी से लोगों को राहत मिली है। दिल्ली के कुछ इलाकों में झमाझम बारिश हुई है। कई दिनों से दिल्ली समेत पुरे उत्तर भारत में गर्मी ने कोहराम मचाया था। पिछले दिनों कई लोगों की मौत भी हुई थी। लेकिन अब मानसून ने दिल्ली में दस्तक दे दी है मौसम विभाग ने कल ही बारिश का अनुमान लगाया था।

दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज

देश की राजधानी दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार सुबह से ही बादल छाए हुए थे। मौसम विभाग ने दिन में बारिश का पूर्वानुमान लगाया था । इसी बीच दिल्ली के आरके पुरम और दिल्ली कैंट में बारिश से पूरा मौसम खुशनुमा हो गया। भीषण गर्मी से जहां दिल्ली वालों को राहत मिली वहीं अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। कल यानि गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के लिए सामान्य तापमान है।

लेखक – आयुष राज