प्रियंका और राहुल गांधी में अनबन? क्या है वजह?

Published

नई दिल्ली/डेस्क: कांग्रेस पार्टी के अंदर हाल ही में तेजी से बढ़ रहे आपसी विरोधों और विवादों की चर्चा हो रही है। कांग्रेस पार्टी में चल रही तकरार और आपसी विवाद के बारे में बात करते हुए, कांग्रेसी नेता प्रमोद कृष्णम ने कहा है कि कुछ लोगों ने प्रियंका गांधी के समर्थन में काम करना बंद कर दिया है और उनके खिलाफ विवाद पैदा कर रहे हैं।

और राहुल गांधी को यात्रा में दौड़ाते रहते हैं। गांधी परिवार असल में भगवान राम का विरोधी नहीं है। इसके साथ ही, संभल में कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य कृष्णम ने इंडिया गठबंधन के सहयोगी को भी निशाना बनाया और कहा कि उनका निशाना भाजपा पर कम और गांधी परिवार पर ज्यादा है।

उन्होंने कहा कि कुछ कांग्रेसी नेता श्रीराम और सच की बातें कहने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें पार्टी छोड़ना पड़ रही है। इससे साफ है कि कांग्रेस पार्टी में अंदरूनी कलह बढ़ती जा रही है और राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा का केंद्र बनी हुई है। बीजेपी नेता अमित मालवीय ने भी आरोप लगाया है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।

इस बीच, मणिपुर में कांग्रेस के सबसे प्रभावशाली नेता मिलिंद देवड़ा ने भी कांग्रेस छोड़ दी हैं, जिससे पार्टी को काफी क्षति पहुंची है। इससे साफ है कि कांग्रेस में आंतरिक समस्याएं बढ़ रही हैं और नेताओं के बीच में तनाव बढ़ रहा है।

लेखक: करन शर्मा