Russia-Ukraine War: परमाणु हमले की तैयारी कर रहा है रूस, पुतिन ने दी चेतावनी! कहा- “अस्तित्व पर खतरा होगा तो नहीं हिचकिचाएंगे”

Published

Russia-Ukraine War: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने घोषणा की है कि अगर रूस पर मिसाइल हमला होता है, तो वह परमाणु हमले करने में जरा भी नहीं हिचकिचाएंगे। यह बयान ऐसे समय में आया है जब रूस और यूक्रेन के बीच दो साल से अधिक समय से युद्ध चल रहा है।

पुतिन ने कहा है कि अगर यूक्रेन ने गलती से भी मिसाइल का इस्तेमाल किया गया, तो रूस समझेगा कि पश्चिमी देश सीधे तौर पर उसके खिलाफ युद्ध में उतर चुके हैं। उसके बाद रूस उस हमले का जवाब न्यूक्लियर बम से देगा। व्लादिमीर पुतिन ने ऐसा इसलिए कहा, क्योंकि हाल के दिनों में कई सारे क्रूज मिसाइल यूक्रेन को पश्चिमी देशों की ओर से मुहैया कराई गई हैं। इन मिसाइलों की क्षमता की बात करें, तो ये रूस के अंदर लंबी दूरी तक हमला कर सकती है। यही कारण है कि रूस चिंता में है और पहले ही धमकियां दे रहा है।

लेकिन पुतिन (Vladimir Putin) की यूक्रेन को धमकी के पीछे की एक वजह ये भी है कि दोनों देशों की इस लड़ाई में अमेरिका और ब्रिटेन की ओर से यूक्रेन को छूट मिली हुई है कि वह रूस के अंदर स्टॉर्म शैडो क्रूज मिसाइल का इस्तेमाल कर हमला कर सकता है। यही कारण है कि रूस तिलमिला उठा है।

कितना ताकतवर है रूस?

अगर रूस की ताकत की बात करें, तो रूस के पास लगभग 6,372 परमाणु हथियार हैं और 2020 में उसने परमाणु हथियारों के इस्तेमाल में बदलाव किया है, जिसके अनुसार अगर उसके अस्तित्व पर खतरा महसूस होता है, तो वह हमला करेगा।

इस धमकी के बाद दुनिया में तनाव बढ़ गया है, खासकर जब से अमेरिका और ब्रिटेन ने यूक्रेन को रूस के अंदर स्टॉर्म शैडो क्रूज मिसाइल का इस्तेमाल करने की अनुमति दे दी है। यह मिसाइल 500 किमी दूर तक हमला कर सकती है और इसका इस्तेमाल पहले रूस की सीमा तक ही किया जाता था। लेकिन अब आशंका जताई जा रही है कि यूक्रेन इसका इस्तेमाल रूस के अंदरूनी इलाकों में कर सकता है।