रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम नरेंद्र मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान

Published
PM Modi Russia Visit
PM Modi Russia Visit

PM Modi Russia Visit: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल से सम्मानित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “रूस के सर्वोच्च ऑवर्ड से सम्मानित करने के लिए मैं आपका आभार व्यक्त करता हूं। ये सम्मान केवल मेरा सम्मान नहीं है बल्कि 140 करोड़ भारतवासियों का सम्मान है। यह भारत और रूस की सदियों पुरानी गहरी मित्रता और आपसी विश्वास का सम्मान है।”

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने क्या कहा?

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा,” यहां क्रेमलिन में यह पुरस्कार (ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू) प्रदान करते हुए मुझे खुशी हो रही है। यह दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने में आपके द्वारा किए जा रहे महत्वपूर्ण योगदान के लिए रूस की सच्ची कृतज्ञता का प्रमाण है। आपने हमेशा हमारे देश के साथ व्यापक संपर्कों की सक्रिय रूप से वकालत की है। जब आप गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब आपने अपने राज्य को रूसी क्षेत्र के साथ जोड़ने की पहल की थी। अब जब आप 10 वर्षों से भारतीय सरकार के शीर्ष पर हैं, तो आपने वास्तव में रूसी-भारत संबंधों को एक विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाने का प्रयास किया है।”

लेखक: रंजना कुमारी