एक बार फिर विवादों में घिरे सैम पित्रोदा, भारत के दक्षिण में रहने वाले लोगों की अफ्रीकी से तुलना

Published
इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा
इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा

नई दिल्ली/डेस्क: इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। विरासत टैक्स के बाद सैम पित्रोदा ने भारत के अलग-अलग हिस्सों में रहने वालों लोगों को लेकर विवादित टिप्पणी की है।

दरअसल इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वो भारत के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले लोगों की तुलना विवादित रूप से करते नजर आ रहे हैं।


सैम पित्रोदा अपनी इस वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं, भारत एक विविधिता भरा देश है। जहां पूर्वी भारत में रहने वाले लोग चीन के लोगों की तरह, पश्चिम में रहने वाले लोग अरब की तरह, उत्तर भारत में रहने वाले लोग श्वेत यानी गोरों के जैसे और दक्षिण में रहने वाले लोग अफ्रीकी की तरह दिखते हैं। लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। हम सभी भाई-बहनें हैं।

लेखक-प्रियंका लाल