BJP पर भड़के संजय सिंह, लगाए गंभीर आरोप

Published
आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह
आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद संजय सिंह, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद, ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करके उनके स्वास्थ्य को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की। संजय सिंह ने बताया कि अरविंद केजरीवाल के जेल में रहते समय उनका वजन साढ़े आठ किलो घटा है और इसके साथ ही उनका शुगर भी बार-बार डाउन हो रहा है।

उन्होंने कहा, “उनका वजन कम हो रहा है, यह गंभीर बीमारी का संकेत हैं। यह अरविंद केजरीवाल, उनके परिवार और चाहने वालों के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

उन्होंने आगे कहा कि सुप्रीम कोर्ट से ईडी के केस में जमानत की संभावना के बीच सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी इसी का षड्यंत्र थी ताकि केजरीवाल स्वास्थ्य के मामले में टूट जाएं, उन्हें गंभीर बीमारी हो जाए, कोई अनहोनी हो जाए. कोर्ट को इन मामलों का संज्ञान लेना चाहिए।

इसके अलावा, संजय सिंह ने जालंधर उपचुनाव के परिणाम पर भी टिप्पणी की और बताया कि उनकी पार्टी ने वहां लगभग 38000 वोटों से जीत हासिल की है। उन्होंने पंजाब की जनता के समर्थन का धन्यवाद भी दिया।