संजय सिंह ने PM मोदी को लिखा पत्र, कहा- “CM अरविंद केजरीवाल के लिए तिहाड़ जेल बना यातना गृह”

Published
AAP MP Sanjay Singh
AAP MP Sanjay Singh

Sanjay Singh letter to PM Modi: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। अपने इस पत्र में आप नेता संजय सिंह ने PMO और LG पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बता दें ये पत्र दिल्ली के सीएम केजरीवाल के साथ जेल में हो रही यातनाओं को लेकर लिखा गया है। पत्र में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने लिखा, “सीएम अरविंद केजरीवाल के लिए तिहाड़ जेल यातना गृह बना दिया गया है।” साथ ही उन्होंने ये भी लिखा, “विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि पीएमओ और एलजी द्वारा 24 घंटे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर सीसीटीवी कैमरे के जरिए नजर रखी जा रही है।” इसी के साथ आप नेता संजय सिंह ने अपने पत्र में कई अहम बातों का जिक्र किया।

दिल्ली के राज्यसभा सांसद ने देश के प्रधानमंत्री को लिखा-

वहीं आप नेता संजय सिंह ने उपराज्यपाल को भी पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर कहा कि, तिहाड़ जेल को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए यातना गृह बना दिया है।

आप नेता संजय सिंह ने उपराज्यपाल को लिखा पत्र