झारखंड चुनाव से पहले जेडीयू में शामिल हुए सरयू राय

Published

Saryu Rai: झारखंड की राजनीति से जुडी एक बड़ी खबर सामने आ रही है राज्य के पूर्व मंत्री और निर्दलीय विधायक सरयू राय जदयू में शामिल हो गए हैं। बता दें कि बिहार की राजधानी पटना में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने जदयू का दामन थाम लिया है, वे जमशेदपुर पूर्वी से विधायक हैं। जदयू में शामिल होने के दौरान झारखंड जदयू के अध्यक्ष सह सांसद खीरू महतो और जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा समेत अन्य मौजूद थे।

झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास को हरा चुकें हैं चुनाव

सरयू राय ने 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) का दामन छोड़ दिया था और जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट से तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ चुनाव लड़ा था और उन्हें पराजित कर वे विधायक बने थे। सरयू राय को झारखंड की राजनीति में बड़ा चेहरा माना जाता है अब देखना होगा कि इस बार वो किस सीट से चुनावी मैदान में उतरते हैं।

जेडीयू राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा के पटना आवास पर थामा जदयू का दामन

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के पटना आवास पर रविवार को निर्दलीय विधायक सरयू राय ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की है। सरयू राय को संजय झा ने उन्हें जदयू की सदस्यता दिलायी है, इस मौके पर जदयू के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो, बिहार के मंत्री अशोक चौधरी समेत अन्य मौजूद थे। बता दें कि कुछ दिनों पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मुलाकात की थी।