She-Box Portal Launch: महिला सुरक्षा को लेकर SHe-Box पोर्टल किया गया लॉन्च; जानें… कैसे कर सकते हैं शिकायत दर्ज..?

Published

She-Box Portal Launch: भारत में महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा के बीच, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (WCD) ने ‘सेक्सुअल हैरेसमेंट इलेक्ट्रॉनिक बॉक्स’ (SHe-Box) पोर्टल लॉन्च किया है। यह पोर्टल सभी कार्यस्थलों (Office) पर महिलाओं के लिए एक सुरक्षित और समावेशी वातावरण सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है।

क्या है She-Box Portal?

इस पोर्टल पर महिलाएं अपने यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कर सकती हैं और उसकी स्थिति की निगरानी कर सकती हैं। यह प्लेटफार्म सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाओं के लिए उपलब्ध है। शिकायत दर्ज करने पर इसे संबंधित अधिकारी तक तुरंत पहुंचाया जाएगा और नोडल अधिकारी के माध्यम से इसकी निगरानी की जाएगी।

महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने इस पहल को कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की समस्याओं के समाधान के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। नया SHe-Box पोर्टल 2013 के कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध, और निवारण) अधिनियम पर आधारित है। यह पोर्टल शिकायतकर्ता की व्यक्तिगत जानकारी की गोपनीयता सुनिश्चित करता है और महिलाओं के लिए एक सुरक्षित कार्य वातावरण प्रदान करने में मदद करता है।

शिकायत दर्ज करने के लिए यहां देखें चरण-दर-चरण निर्देश…

  • SHe-Box पोर्टल पर जाएं।
  • ‘शिकायत दर्ज करें’ विकल्प पर क्लिक करें।
  • आवश्यक जानकारी भरें और विवरण दें।
  • सबमिट करने के बाद, शिकायत की स्थिति की निगरानी के लिए लॉगिन करें।

बता दें कि सरकार ने 2047 तक “विकसित भारत” के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए महिलाओं के विकास को प्राथमिकता दी है और यह पोर्टल इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया जा रहा है।