IN vs NZ Semi Final World Cup 2023: शुबमन गिल क्रैम्प्स के कारण हुए रिटायर, टीम का श्रेयस अय्यर पर विराट पर भरोसा!

Published

IN vs NZ Semi Final World Cup 2023: शुबमन गिल, अपना 13वां वनडे अर्धशतक लगाने के बाद, ऐंठन (Cramps) के कारण रिटायर हर्ट हो गए हैं। यह घटना 23वें ओवर में घटी जब वह 65 गेंदों पर 79 रन बनाकर खेल रहे थे, मुंबई में आज का दिन बहुत गर्म है और यहां पर ज्यादा हवा भी नहीं चल रही है। शायद ही कारण हो सकता है क्रैम्प्स का। मैदान में पहुंचकर फिजियो ने उन्हें अटेंड किया और फैसला किया कि फिलहाल शुभमन गिल आगे नहीं खेल सकते।  

बता दें कि टीम इंडिया की इस शानदार पारी को संभालने के लिए फिलहाल क्रीज पर विराट कोहली और श्रेयस अय्यर मौजूद हैं। भारत पहले ही 175 रन का आंकड़ा पार कर चुका था। फिलहाल टीम इंडिया का स्कोर 30 ओवर में 214 रन बना चुकी है।

रोहित ने बनाया नया रिकॉर्ड

इससे पहले, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने 50 छक्कों का नया क्रिकेट विश्व कप रिकॉर्ड बनाया था! अकेले 2023 क्रिकेट विश्व कप में रोहित शर्मा ने 27 छक्के लगाए हैं। टिम साउदी ने रोहित शर्मा को उनके 56वें वनडे अर्धशतक से तीन रन पीछे आउट किया। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने बुधवार को मुंबई में वनडे क्रिकेट विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।