‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के सोढ़ी उर्फ गुरचरण सिंह लापता

Published
गुरचरण सिंह
गुरचरण सिंह

Gurcharan Singh Missing: टीवी के पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के पुराने रोशन सिंह सोढ़ी को लेकर एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है, ऐसा कहा जा रहा है कि रोशन सिंह सोढ़ी उर्फ गुरचरण सिंह लापता हैं। गुरचरण सिंह के पिता हरजीत सिंह ने बताया कि 22 अप्रैल से गुरचरण सिंह लापता हैं। वो दिल्ली से मुंबई आने के लिए निकले थे, लेकिन वो न तो मुंबई पहुंचे और न ही अपने घर, ऐसे में कहा जा रहा है कि वो दिल्ली से ही लापता हैं। दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही पुलिस ने आश्वासन दिया है कि वो जल्द ही गुरचरण सिंह को ढूंढ लेंगे।

बता दें गुरचरण सिंह ने टीवी के पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभा कर लोगों के दिलों में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। लोगों को शो में उनके बात करने का तरीका बहुत पसंद था। यही वजह है कि लोगों को उनका किरदार रोशन सिंह सोढ़ी बेहद पसंद था।