Sudhanshu Trivedi Reaction on Hindenburg Report: हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर BJP ने दी अपनी प्रतिक्रिया, कहा- भ्रम फैलाकर भारत में…

Published
Sudhanshu Trivedi Reaction on Hindenburg Report
Sudhanshu Trivedi Reaction on Hindenburg Report

Sudhanshu Trivedi Reaction on Hindenburg Report: हिंडनबर्ग की नई रिपोर्ट ने देश में सियासी हलचल तेज कर दी है। इस रिपोर्ट में सेबी अध्यक्ष पर सवाल उठाए गए हैं। इसके बाद से ही विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर हमला कर रहा है और जांच करने की मांग भी कर रहा है। इसी बीच अब BJP की भी प्रतिक्रिया सामने आई है।

सुधांशु त्रिवेदी ने क्या कहा?

भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, “पिछले कुछ सालों से जब भी संसद सत्र शुरू होता है, कोई विदेशी रिपोर्ट जारी हो जाती है। संसद सत्र से ठीक पहले BBC की डॉक्यूमेंट्री जारी की गई थी। संसद सत्र से ठीक पहले जनवरी में हिंडेनबर्ग की रिपोर्ट आई थी। ये सब घटनाक्रम संसद सत्र के दौरान होता है।”

“विपक्ष के विदेश से ऐसे संबंध हैं कि वे भारत के हर संसद सत्र के दौरान अस्थिरता और अराजकता पैदा करते हैं। वे भ्रम फैलाकर भारत में आर्थिक अराजकता पैदा करना चाहते हैं। अब वे सेबी पर हमला कर रहे हैं। कांग्रेस पिछले 30-40 सालों से हमेशा विदेशी कंपनियों के साथ क्यों खड़ी रहती है? यूनियन कार्बाइड के साथ क्यों खड़ी रहती है?”

हिंडनबर्ग ने सेबी अध्यक्ष पर लगाएं यह आरोप

हिंडनबर्ग ने आरोप लगाया है कि सेबी की अध्यक्ष माधबी बुच और उनके पति के पास कथित अडानी धन हेराफेरी घोटाले में शामिल ऑफशोर संस्थाओं में हिस्सेदारी थी। रिपोर्ट में दावा किया गया कि अडानी समूह भारतीय कॉर्पोरेट इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला कर रहा था, जिसका खुलासा 18 महीने पहले किया गया था।

यह भी पढ़ें: Paris Olympics 2024: अरशद नदीम पर पुरस्कारों की बारिश! तोड़ा ओलंपिक रिकॉर्ड, 32 साल बाद देश को दिलाया स्वर्ण पदक