Sunil Jakhar: पंचायत चुनाव से पहले BJP को झटका, सुनील जाखड़ ने छोड़ा पंजाब बीजेपी अध्यक्ष का पद

Published

Sunil Jakhar: पंजाब में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है! पंजाब बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने पंजाब में पंचायत चुनाव होने से पहले अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों का कहना है कि अभी तक उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है। बता दें, एक साल पहले ही उन्हें पंजाब बीजेपी अध्यक्ष का पद मिला था।

पार्टी से नाराज चल रहे हैं सुनील जाखड़!

सूत्रों के मुताबिक, सुनील जाखड़ पार्टी से नाराज चल रहे हैं। इसके पीछे की वजह है, रवनीत सिंह बिट्‌टू को केंद्रीय राज्य मंत्री बनाया जाना। जानकारी के मुताबिक, रवनीत सिंह बिट्‌टू के लोकसभा चुनाव हारने के बाद भी उन्हें राजस्थान से राज्यसभा भेजा गया है। इसी बात से नाराज सुनील जाखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दिया है।

15 अक्टूबर को पंजाब में पंचायत चुनाव के लिए होगा मतदान

बता दें, 27 सितंबर से 4 अक्टूबर तक पंच और सरपंच पद के लिए नॉमिनेशन दाखिल किए जाएंगे। उसके बाद पंजाब में 15 अक्टूबर को पंचायत चुनाव के लिए मतदान होगा। ऐसे में पंजाब बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ का अपने पद से इस्तीफा देना बीजेपी के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

2022 में कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए सुनील जाखड़

बीजेपी ज्वाइन करने से पहले सुनील जाखड़ कांग्रेस में थे। साल 2017 से 2021 तक पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे हैं। साल 2012 से 2017 तक पंजाब विधानसभा में वे विपक्ष के नेता थे। इसके बाद सुनील जाखड़ ने 14/मई/2022 को कांग्रेस से इस्तीफा दिया और फिर 19 मई को BJP में शामिल हुए। BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सुनील जाखड़ को दिल्ली में पार्टी जॉइन कराई थी। बीजेपी ज्वाइन करते समय सुनील जाखड़ ने कहा था वे पंजाब में राष्ट्रवाद, एकता और भाईचारे” का समर्थन करना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें- MCD Standing Committee: MCD की स्टैंडिंग कमेटी के 1 सदस्य के चुनाव पर बवाल! जानें- क्यों आया दिल्ली की राजनीति में तुफान?