Lucknow News: राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में 19 वर्षीय छात्रा अनिका रस्तोगी की संदिग्ध मौत, पुलिस कर रही जांच

Published

Lucknow News: लखनऊ स्थित राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (RMLNLU) के होस्टल में 19 वर्षीय छात्रा अनिका रस्तोगी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। अनिका रस्तोगी एलएलबी के तीसरे वर्ष की छात्रा थीं और दिल्ली में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के आईजी संतोष रस्तोगी की बेटी थीं। यह घटना विश्वविद्यालय में चिंता और सदमे का कारण बनी हुई है।

बेहोशी की हालत में पाई गई अनिका

घटना के समय अनिका अपने होस्टल के कमरे में अकेली थीं। उसके साथियों ने बताया कि उन्होंने अनिका को देर रात तक नहीं देखा, जिसके बाद उन्हें शक हुआ। और वे अनिका को देखने उसके रूम पर गए, लेकिन अनिका ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला। जिसके बाद उसके दोस्तों ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा। अंदर का दृश्य देख लोगों के होश उड़ गए। क्योंकि अंदर का दृश्य चौंकाने वाला था। अनिका बेहोशी की हालत में फर्श पर पड़ी हुई थीं।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

अनिका को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि फिलहाल अनिका की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

पुलिस कर रही है गहन जांच

इस संदिग्ध मौत के बाद विश्वविद्यालय और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन भी पुलिस के साथ मिलकर मामले की छानबीन में सहयोग कर रहा है। अनिका के परिवार को इस घटना की सूचना दे दी गई है, और वे भी मामले पर नजर बनाए हुए हैं।

इस घटना ने विश्वविद्यालय के छात्रों और कर्मचारियों के बीच गहरी चिंता पैदा कर दी है। अनिका के सहपाठी और मित्र उनकी मृत्यु से सदमे में हैं और सभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, जिससे मृत्यु के कारणों का पता चल सके। विश्वविद्यालय में छात्रों की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर भी अब सवाल उठने लगे हैं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के खुलेगा मौत का राज!

पुलिस और संबंधित अधिकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, ताकि अनिका की मौत के कारणों का सही-सही पता चल सके। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उन्हें सार्वजनिक किया जाएगा।