T-20 World Cup: रोहित शर्मा के दोस्तों ने किया भव्य स्वागत, विधानभवन में आज महाराष्ट्र सरकार करेगी सम्मानित

Published
T-20 World Cup
T-20 World Cup

T-20 World Cup: टी-20 वर्ल्ड कप 2024 अपने नाम करने के बाद भारतीय टीम अपने वतन लौट चुकी है। बारबाडोस से लौटते ही सबसे पहले भारतीय टीम ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। फिर भारतीय टीम विक्ट्री परेड के लिए मुंबई रवाना हो गई। वानखेड़े स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। वहां से सभी खिलाड़ी अपने घर गए और अपने परिवार से मिलें।

रोहित शर्मा के दोस्तों ने किया स्वागत

घर पहुंचते ही सभी चैंपियन के लिए जश्न का माहौल बना रहा। ये नजारा रोहित शर्मा के घर में देखने को मिला। रोहित शर्मा जब अपने घर पहुंचे तो उनका परिवार, बचपन के दोस्त और साथ ही मुंबई इंडियंस के तिलक वर्मा ने उनके लिए खास स्वागत का इंतजाम किया था। रोहित शर्मा के लिए उनके दोस्तों ने उनके नाम ओर तस्वीर की टी-शर्ट पहने डांस किया और उन्हें अपने कंधों पर उठा लिया।

इन चार खिलाड़ियों को किया जाएगा सम्मानित

वहीं, आज मुंबई के मूल निवासी रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे और यशस्वी जयसवाल को आज विधाभवन में महाराष्ट्र सरकार द्वारा सम्मानित किया जाना है। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार मौजूद हो सकते है।

लेखक: रंजना कुमारी