Taliban New Laws: अफगानिस्तान में महिलाओं के बोलने पर लगी रोक, दिया हैरान कर देने वाला तर्क!

Published
Taliban New Laws
Taliban New Laws

Taliban New Laws: अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने महिलाओं की स्वतंत्रता पर रोक लगा दी है। यहां तक की तालिबान की सरकार ने महिलाओं के बोलने पर भी प्रतिबंध लगाया और नए कानूनों को भी लागू कर दिया है। इसके अनुसार, औरतें अब सार्वजनिक स्थानों नहीं बोल सकती और साथ ही अपना चेहरा भी नहीं दिखा सकती हैं। तालिबान सरकार द्वारा महिलाओं को सख्त हिदायत देते हुए उनके घर से बाहर बोलने पर रोक लगा दी गई है।

महिलाओं की आवाज सुनकर पुरुषों का मन भटकता है

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस कानून को लेकर तर्क दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि महिलाओं की आवाज को सुनकर पुरुषों का मन भटक सकता है। इससे बचने के लिए महिलाओं के सार्वजनिक जगहों पर बोलने पर पाबंदी लगा दी गई है। बता दें कि तालिबान सुप्रीम लीडर हिबतुल्लाह अखंदुजादा की मंजूरी के बाद इन कानूनों को जारी किया गया है।

इन चीजों पर भी लगे प्रतिबंध

ऐसा नहीं है कि अफगानिस्तान में ऐसे कानून को पहली बार पास किया गया हो। इससे पहले भी तालिबान के कई कानून विवाद में रह चुके हैं। हाल ही में अखुंदजादा ने घोषणा की थी व्यभिचार के लिए महिलाओं को सरेआम कोड़े मारेंगे और सार्वजनिक रूप से पत्थरों से मार कर हत्या तक कर दी जाएगी। वहीं, अब तालिबान ने महिलाओं के घर में गाने और तेज आवाज में पढ़ने पर भी रोक लगा दी है, जिन महिलाओं या फिर लड़कियों को नए कानून तोड़ने का दोषी पाया गया, उन्हें कड़ी सजा दी जाएगी।

महिलाओं के साथ पुरुषों पर भी पाबंदी

इतना ही नहीं इस बार पुरुषों पर भी पाबंदी लगाई गई है। पुरुषों के लिए कानून में कहा गया है कि वे घर से बाहर निकलते समय घुटनों तक अपने शरीर को ढकना होगा। बता दें कि 15 अगस्त 2021 अफगान की सत्ता को तालिबान ने अपने हाथों में ले लिया था। तब से वहां महिलाओं पर ढेरों सारी पाबंदियां लगाई गईं। सबसे पहले सरकारी संस्थानों में काम कर रही महिलाओं से उनकी नौकरी छीन ली गई, उनकी पढ़ाई पर रोक लगाई गई। बता दें कि अफगानिस्तान में महिलाएं मात्र 6 क्लास तक ही पढ़ाई कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें: Uttar Pradesh News: CM योगी के कारनामे काले वाले बयान पर अखिलेश यादव ने किया पलटवार