Teacher’s Day 2024: छात्रों और शिक्षकों के बीच प्रेम को दर्शाती हैं ये फिल्में, देखकर हो जाएंगे भावुक…

Published
Teacher's Day 2024
Teacher's Day 2024

Teacher’s Day 2024: आज यानी 5 सितंबर को देश में टीचर्स डे बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं जिनमें एक शिक्षक और छात्र के बीच के संबंध को बेहद ही खूबसूरती से दर्शाया गया है। जिसमें ना सिर्फ शिक्षक और स्टूडेंट (Teacher’s Day 2024) के बीच बॉन्ड को दिखाया गया बल्कि शिक्षा के महत्व को भी खूबसूरती से पर्दे पर उतारा गया था। आइए जानते हैं-

तारे ज़मीन पर (2007) –

शिक्षक और छात्र के बीच के रिश्ते को खूबसूरती से दिखाने में सबसे पहला नाम आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘तारे जमीन पर’ का है। जिसमें ईशान नाम के एक बच्चे की कहानी दिखाई को दर्शाया गया था। इसमें कैसे राम शंकर निकुंभ (आमिर खान) उसकी पढ़ने में मदद करते हैं इसे बड़े ही अच्छे से दिखाया गया था।

हिचकी (2018) –

2018 में आई इस फिल्म में रानी मुखर्जी नैना माथुर नाम की एक शिक्षिका का किरदार निभाती हैं। जिन्हें हिचकी की परेशानी होती है। हिचकी की परेशानी होते हुए भी कैसे वो छात्रों को पढ़ाती हैं, इस फिल्म में बड़े ही अच्छे तरीके से दर्शाया गया है।

सुपर 30 (2019) –

सुपर 30 (2019) – इस लिस्ट आब बारी है ऋतिक रोशन की फिल्म ‘सुपर 30’ की। ऋतिक की ये फिल्म रियल स्टोरी पर आधारित थी। जिसमें आनंद कुमार की कहानी को दर्शाया गया था। इस फिल्म में शिक्षा के महत्व को बड़ी खूबसूरती के साथ पर्दे पर उतारा गया था। फिल्म को लोगों ने भी खूब प्यार दिया था।

इकबाल (2005) –

इकबाल (2005) – इस लिस्ट में अब नाम है इकबाल फिल्म का। इसमें एक गूंगे-बहरे बच्‍चे इकबाल (श्रेयस तलपड़े) की कहानी को दिखाया गया है, जो क्रिकेटर बनने का सपना देखता है। फिल्म में दिखाया गया है कि कोच बने नसीरुद्दीन ने कैसे उसकी मदद की थी।

यह भी पढ़ें: Abhishek Banerjee Roles: स्त्री 2 के अभिषेक बने सुपरस्टार, तीन फिल्मों में ऑफर हुए लीड रोल