Kolkata rape and murder case: राज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच तनातनी! ‘मैं ममता बनर्जी का सामाजिक बहिष्कार करूंगा…’, राज्यपाल बोस का CM पर तीखा प्रहार

Published

Kolkata rape and murder case: कोलकाता में आरजी कर अस्पताल में हुई बलात्कार और हत्या की घटना के बाद डॉक्टरों का विरोध जारी है। इस पर राज्यपाल आनंद बोस ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला किया है। उन्होंने ममता बनर्जी के सामाजिक बहिष्कार की घोषणा की, जिसमें कहा गया कि वे मुख्यमंत्री के साथ किसी सार्वजनिक मंच पर साझा नहीं करेंगे और न ही किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिसमें ममता बनर्जी हों।

राज्यपाल ने ममता बनर्जी पर कानून-व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं में विफलता का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री, जो राज्य की गृह मंत्री भी हैं, पश्चिम बंगाल में कानून और व्यवस्था बनाए रखने में असफल रही हैं। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर भी सवाल उठाया।

इस बीच ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की पेशकश की है, यह कहते हुए कि वे लोगों के हित में इस्तीफा देने को तैयार हैं। उनका यह बयान तब आया जब डॉक्टरों ने उनसे मिलने से इनकार कर दिया था। ममता ने कहा कि वे डॉक्टरों से अपील करती हैं कि वे अपने काम पर वापस लौटें।

बात दें कि डॉक्टरों ने बैठक की लाइव स्ट्रीमिंग की मांग की है ताकि सब कुछ जनता के सामने स्पष्ट हो सके। वे न्याय मिलने तक अपना विरोध जारी रखने की बात कर रहे हैं।