Mini-Moon: पूरे दो महीने तक पृथ्वी का चक्कर लगाएगा छोटू चंद्रमा, जानिए क्या है धरती का नया मिनी-मून

Published
Mini-Moon कहा जा रहा इस छोटे चंद्रमा का नाम 2024 PTS है। यह छोटू चंद्रमा इस महीने से करीब 2 महीने तक धरती का चक्कर लगाएगी।

नई दिल्ली। इस महीने पृथ्वी की चक्कर लगाने वालों की लिस्ट में एक नया नाम जुड़ जाएगा। इस महीने से एक और चंद्रमा पृथ्वी का चक्कर लगाएगी। Mini-Moon कहा जा रहा इस छोटे चंद्रमा का नाम 2024 PTS है। यह छोटू चंद्रमा इस महीने से करीब 2 महीने तक धरती का चक्कर लगाएगी।

CCD या CMOS डिटेक्टर टेलिस्कोप से दिखेगा Mini-Moon

दरअसल यह छोटू चंद्रमा एक एस्टेरॉयड है। एस्टेरॉयड अंतरिक्ष यात्रा पर है, जो पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण के कारण एक पूरा चक्कर लगाने के बाद आगे बढ़ सकेगा। वास्तव में इसका असली डेस्टिनेशन एस्टेरॉयड बेल्ट है। लेकिन यह छोटू चंद्रमा पृथ्वी पर विंडो-शॉपिंग के लिए आ रहा है। मिनी मून के असली डेस्टिनेशन की दूरी सूरज से करीब 15 करोड़ किलोमीटर है। इस मिनी मून को देखने के लिए आपको 30 इंच डायमीटर वाला CCD या CMOS डिटेक्टर टेलिस्कोप चाहिए होगा।

इसलिए पृथ्वी की चक्कर लगा रही मिनी मून

पृथ्वी की कक्षा में घूम रही इस मिनी मून को अपने असली डेस्टिनेशन(अर्जुन एस्टेरॉयड बेल्ट) तक जाना है। मैड्रिड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर कार्लोस डेला फ्यूएंटे मार्को की माने तो अर्जुन एस्टेरॉयड बेल्ट की दिशा अलग है, इस बेल्ट में मौजूद ज्यादातर पत्थर नीयर-अर्थ ऑब्जेक्ट्स हैं। जो अंतरिक्षीय गुरुत्वाकर्षण के करण इनमें से कुछ पत्थर धरती के काफी करीब तक चले आते हैं। पृथ्वी से इसकी दूरी महज 45 लाख किलोमीटर होती है, इसक दौरान इनकी गति 3540 किलोमीटर प्रतिघंटे तक होती है।

-गौतम कुमार