दिल्ली में 31 मई को हो सकती है हल्की बारिश… जानें क्या है अपडेट

Published
Delhi Rain News

Delhi Rain News: दिल्ली में शुक्रवार (31) को हल्की बारिश और बूंदाबांदी का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग की अनुसार, नए मौसम विक्षोभ के कारण राजधानी में शुक्रवार को हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, गुरुवार (30 मई) को राजधानी का तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। ये सामान्य तापमान से 5.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। दिल्ली में लगातार चार दिनों से लू चल रही है।

बुधवार को दिल्ली का तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, 79 साल बाद ऐसा हुआ। 17 जून 1945 को दिल्ली का तापमान 46.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

बुधवार को दिल्ली के मंगेशपुर में देश का सबसे अधिक 52.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसके बाद मौसम विभाग की ओर से एक बयान जारी किया गया। इसमें विभाग ने कहा कि वो इस इलाके के मौसम स्टेशन के सेंसर की जांच कर रहे हैं कि कहीं कोई गड़बड़ी तो नहीं है। लेकिन इसके बाद मौसम विभाग ने इसको लेकर कोई अपडेट नहीं दिया है।

लेखक: रंजना कुमारी