बागपत में 9 सिंतबर के बाद एक भी विवाद नहीं बचेगा! सबका हो जाएगा निस्तारण…

Published

बागपत/उत्तर प्रदेश: भारत की अदालतों के बारे में अक्सर कहा जाता है कि यहां पर केस का फैसला तब आता है जब आरोपी या पीड़ित की मौत हो जाता है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। क्योंकि बागपत में 9 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

जिसके लिए बागपत पर में लगातार कैंप लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है और जागरूकता के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। राष्ट्रीय लोक अदालत में बागपत के श्रम विभाग नगर पालिका विद्युत विभाग सिंचाई विभाग में अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे और विभागों और स्थानीय लोगों के चले आ रहे विवादों का निस्तारण किया जाएगा।

जागरूकता रथ कर रहा है लोगों को जागरूक

पूरा मामला बागपत वालों से जुड़ा है। जहां 9 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए लगातार सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर कैंप के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जागरूक किया जा रहा है। राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता रथ का भी सहारा लिया जा रहा है।

लोक अदालत में शामिल होंगे ये सभी विभाग

राष्ट्रीय लोक अदालत में नगर पालिका, श्रम विभाग ,सिंचाई विभाग, विद्युत विभाग व अन्य विभागों के अधिकारी भी शामिल होंगे विभागों से स्थानीय लोगों के चले आ रहे विवादों का आपसी समझौते के साथ निस्तारण किया जाएगा। जिला जज संजीव कुमार पांडे ने लोगों से राष्ट्रीय लोक अदालत में पहुंचकर अपने विवादों का निस्तारण करने के लिए जागरूक किया है।