इस शख्स ने दी थी मुकेश अंबानी से महंगी पार्टी, छोड़ना पड़ गया था देश!

Published

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत की राधिका मर्चेंट के साथ शादी हाल ही में सुर्खियों में रही। एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी ने अपने बेटे की शादी मुंबई में धूमधाम से की। इस शादी पर करीब 5,000 करोड़ रुपये खर्च हुए, जो इसे अब तक की सबसे महंगी शादियों में से एक बना देती है।

लेकिन आज हम आपको इतिहास की सबसे महंगी पार्टी के बारे में बताएंगे। 1971 में ईरान के आखिरी शासक मोहम्मद रजा शाह पहलवी ने फारसी साम्राज्य की 2,500वीं वर्षगांठ मनाने के लिए एक भव्य पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी पर 100 मिलियन डॉलर यानी आज के हिसाब से करीब 5,000 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। यह पार्टी इतनी भव्य थी कि इसमें दुनिया भर के राजा, राष्ट्राध्यक्ष और हॉलीवुड सितारे शामिल हुए थे।

दिन तक चली पार्टी

यह पार्टी तीन दिन तक चली और इसमें 600 मेहमान शामिल हुए थे। पार्टी में खाने-पीने का इंतजाम करने के लिए पेरिस के सबसे महंगे होटल के शेफ बुलाए गए थे। इसमें 8 टन राशन, 2700 किलो मीट, 2500 बोतल शैंपेन, 1000 बोतल बरगंडी वाइन परोसी गई थी। सर्व करने के लिए लंदन से 10,000 सोने की परत चढ़ी प्लेटें मंगवाई गई थीं। मेहमानों के ठहरने के लिए रेगिस्तान में टेंट सिटी बनाई गई थी। इन टेंट को फ्रांस से 40 ट्रकों और 100 हवाई जहाजों के जरिये लाया गया था।

गिनीस बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज नाम

गिनीस बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मुताबिक, यह आधुनिक इतिहास का सबसे लंबी और सबसे शानदार पार्टी थी। इस पार्टी में 600 मेहमानों ने साढ़े पांच घंटे तक खाना खाया था। भोजन की आपूर्ति मशहूर पेरिसियन रेस्तराँ मैक्सिम ने की थी।

तीन दिनों तक चली इस शाही पार्टी के बाद जब मेहमान चले गए तो मीडिया में इसकी कीमत को लेकर खबरें छाई रहीं। इससे लोगों में शाह के खिलाफ गुस्सा भड़क गया। 1979 तक स्थिति और भी खराब हो गई और शाह को अपने परिवार के साथ अपने ही देश से भागना पड़ा। इसके बाद अयातुल्ला खुमेनी ईरान वापस आ गए और इस्लामी गणराज्य ईरान की स्थापना हुई। यह पार्टी इतिहास में सबसे महंगी पार्टी तो बन गई, लेकिन इसने ईरान की किस्मत बदल दी।