Lok Sabha Election 2024: इस बार नेहरू-गांधी परिवार अपनी पार्टी छोड़ देंगे आम आदमी पार्टी को वोट

Published
इस बार नेहरू-गांधी परिवार अपनी पार्टी छोड़ देंगे आम आदमी पार्टी को वोट
इस बार नेहरू-गांधी परिवार अपनी पार्टी छोड़ देंगे आम आदमी पार्टी को वोट

नई दिल्ली/डेस्क: लोकसभा चुनाव 2024 में कुछ ऐसा होने जा रहा है, जो पहले कभी नहीं हुआ। दरअसल, ऐसा पहली बार होगा जब नेहरू-गांधी परिवार के सदस्य अपनी ही पार्टी को वोट नहीं दे सकेंगे।

आखिर क्या है इसके पीछे की वजह? विस्तार से जानते हैं।

लोकसभा चुनाव 2024 में एक तरफ है NDA, तो वहीं दूसरी तरफ है विपक्ष का INDIA गठबंधन। इंडिया गठबंधन के बाद दिल्ली में सरकार चला रही आम आदमी पार्टी को कांग्रेस ने अपनी उस सीट को भी दे दिया है, जहां से उसके शीर्ष मतदाता हैं। ऐसे में नई दिल्ली वो सीट है जहां इस बार नेहरू-गांधी परिवार के सदस्य अपनी ही पार्टी को वोट नहीं करेगा।

नेहरू-गांधी परिवार इसलिए नहीं देगा अपनी पार्टी को वोट

10 साल से भी ज्यादा समय से कांग्रेस दिल्ली में जीरो पर कई बार सिमट कर रह गई है। इस बार लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर मैदान में उतरने का मन बनाया है।

दिल्ली की सातों सीटों का इस फॉर्मूले पर हुआ बंटवारा

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दिल्ली में कुल सात सीटों में से 4 पर आप और 3 पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। जिसमें आम आदमी पार्टी के हिस्से में नई दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली ये चार लोकसभा सीटें आई हैं।

वहीं, कांग्रेस के हिस्से में दिल्ली की चांदनी चौक, उत्तर पूर्वी और उत्तर पश्चिमी दिल्ली ये तीन लोकसभा सीटें आई हैं। ऐसे में लोकसभा सीट नई दिल्ली वो सीट होने वाली है जहां सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी अपनी ही पार्टी को वोट नहीं दे सकेंग।

लेखक-प्रियंका लाल