LiveDelhi CM Oath Live : आतिशी बनी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री, उपराज्यपाल ने दिलाई शपथ

Delhi CM Oath Live : आतिशी बनी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री, उपराज्यपाल ने दिलाई शपथ
Live

5:19 PM(5 घंटे पहले)

दिल्ली की सबसे कम उम्र की महिला मुख्यमंत्री बनीं आतिशी

Delhi CM Oath Live: मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद आतिशी ने इतिहास में अपना नाम दर्ज कर लिया। आतिशी ने शनिवार को देश की 17 वीं और दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। वो दिल्ली की सबसे कम उम्र की महिला मुख्यमंत्री हैं।


5:08 PM(6 घंटे पहले)

आज शाम 6 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी आतिशी

Delhi CM Oath Live: दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के तौर पर आतिशी आज शाम 6 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगी।


5:06 PM(6 घंटे पहले)

Delhi CM Oath Live: दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद आतिशी ने AAP संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अऱविंद केजरीवाल के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।


4:53 PM(6 घंटे पहले)

Delhi CM Oath Live: AAP नेता और सुल्तानपुर माजरा से पहली बार विधायक बने मुकेश अहलावत ने आतिशी नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।


4:51 PM(6 घंटे पहले)

Delhi CM Oath Live: AAP नेता और चांदनी चौक के बल्लीमारान क्षेत्र से विधायक इमरान हुसैन ने आतिशी नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।


4:49 PM(6 घंटे पहले)

Delhi CM Oath Live: AAP नेता और बाबरपुर विधानसभा से विधायक गोपाल राय ने आतिशी नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।

 


4:47 PM(6 घंटे पहले)

Delhi CM Oath Live: AAP नेता और साउथ वेस्ट दिल्ली की नजफगढ़ विधानसभा सीट से विधायक
कैलाश गहलोत ने आतिशी नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।

 


4:46 PM(6 घंटे पहले)

Delhi CM Oath Live:  AAP नेता और ग्रेटर कैलाश सीट से विधायक सौरभ भारद्वाज ने आतिशी नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।

 


4:43 PM(6 घंटे पहले)

Delhi CM Oath Live: AAP नेता आतिशी ने दिल्ली के तीसरी महिला मुख्यमंत्री के रूप में पद की शपथ ली। उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने उन्हें शपथ दिलाई।

 


4:37 PM(6 घंटे पहले)

Delhi CM Oath Live:आतिशी के साथ जो 5 विधायक मंत्रीपद की शपथ लेंगे.उनमें

  • सौरभ भारद्वाज
  • कैलाश गहलोत
  • गोपाल राय
  • इमरान हुसैन
  • मुकेश अहलावत

 


4:35 PM(6 घंटे पहले)

Delhi CM Oath Live:आप नेता आतिशी अब से कुछ देर में दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। उनके साथ पांच और मंत्री शपथ लेंगे।

 


4:33 PM(6 घंटे पहले)

Delhi CM Oath Live: नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली के उप राज्यपाल राज भवन पहुंचे। वे कुछ ही देर में आप नेता आतिशी को दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। आतिशी के साथ आज पांच और मंत्री शपथ लेंगे।

 


4:32 PM(6 घंटे पहले)

Delhi CM Oath Live:  नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल राज भवन पहुंचे।

 


4:28 PM(6 घंटे पहले)

Delhi CM Oath Live:दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री आतिशी और AAP नेता ने शपथ ग्रहण समारोह से पहले पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ मुलाकात की।

Delhi CM Oath Live


4:24 PM(6 घंटे पहले)

Delhi CM Oath Live: BJP नेता और केन्द्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के लिए मनोनीत होने पर आतिशी को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मैं उनके मुख्यमंत्री मनोनीत होने पर उन्हें शुभकामनाएं और बधाई देता हूं। साथ ही यह निवेदन भी करता हूं कि पिछले 10 वर्षों में दिल्ली की जनता जिन मूलभूत सुविधाओं से त्रस्त है शायद उनके आने के बाद जनता को मूलभूत सुविधाएं मुहैया हो पाएंगी।


4:19 PM(6 घंटे पहले)

Delhi CM Oath Live: दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा और दिल्ली के मुख्य सचिव धर्मेंद्र मनोनीत मुख्यमंत्री आतिशी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने राज निवास पहुंचे हैं।


4:15 PM(7 घंटे पहले)

समारोह में शामिल होने राज भवन पहुंचे पूर्व उपमुख्यमंत्री

Delhi CM Oath Live: नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आप नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया शामिल होने राज भवन पहुंचे हैं।

 

 


4:07 PM(7 घंटे पहले)

Delhi CM Oath Live: दिल्ली में नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में आम आदमी पार्टी के नेताओं और  बरिष्ठ अधिकारी उपस्थित होंगे। राजभवन में होने वाले शपथ ग्रहण के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, राज्यसभा सांसद संजय सिंह, मनीष सिसोदिया समेत आप के वरिष्ठ नेता, विधायक व सांसद शामिल हो सकते हैं। नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण शाम साढे चार बजे होगा।


3:58 PM(7 घंटे पहले)

Delhi CM Oath Live: शपथ लेने से पहले मनोनीत मुख्यमंत्री आतिशी पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने उनके घर पहुंची। उनके साथ नई सरकार के सभी कैबिनेट मंत्री भी मुलाकात को अरविंद केजरीवाल के घर पहुंचे।


3:57 PM(7 घंटे पहले)

Delhi CM Oath Live: आतिशी के साथ, आम आदमी पार्टी के 5 विधायक भी शपथ लेंगे। इन विधायकों में गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत का नाम शामिल है। ये सभी नई सरकार में मंत्री बनेंगे।


3:50 PM(7 घंटे पहले)

Delhi CM Oath Live: दिल्ली में मुख्यमंत्री पद के लिए आप नेता आतिशी आज शाम  करीब 4:30 बजे पद और गोपनीयता की शपथ लेंगी। आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी। आतिशी के साथ-साथ दिल्ली की नई सरकार के मंत्रिमंडल के लिए 5 अन्य मंत्री भी शपथ लेंगे।