Tirupati Laddu Controversy: तिरुपति मंदिर के लड्डू में जानवरों की चर्बी के इस्तेमाल पर पूरे देश में बवाल मचा हुआ है। सभी भक्तों और संतों में इसे लेकर काफी गुस्सा है। वहीं, देश के कई मंदिरों ने बाहर से आने वाले प्रसाद को भगवान को भोग लगाने पर रोक लगा दी है। इसी बीच आज यानी सोमवार (23 सितंबर) को शुद्धिकरण अनुष्ठान किया गया। इस पूजा में भगवान वेंकटेश्वर स्वामी से मंत्र उच्चारण के बीच माफी मांगी गई।
4 घंटे तक चला शुद्धिकरण अनुष्ठान
बता दें कि तिरुमाला मंदिर के शुद्धिकरण (Tirupati Laddu Controversy) के लिए सुबह 6 बजे से 10 बजे तक चली इस पूजा में शांति होमम पंचगव्य प्रोक्षण से भगवान वेंकटेश्वर स्वामी का प्रसन्न किया गया। तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम यानी TTD ने प्रसाद वाले लड्डू में जानवरों की चर्बी की मिलावट वाले विवाद के बाद इस महा शांति होमम का आयोजन किया गया था। इस पूजा में पुजारियों के साथ-साथ टीटीडी के अधिकारी भी शामिल हुए।
सीएम चंद्रबाबू नायडू ने लगाया था आरोप
बता दें कि आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने पहले की YSRCP सरकार पर मंदिर की पवित्रता भंग करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि TTD द्वारा मंदिर के प्रसाद के लिए घी खरीदे जाने वाली प्रक्रिया में जगन मोहन रेड्डी सरकार ने बदलाव किया था।
यह भी पढ़ें: Delhi News: फिर से सुर्खियों में आया मुखर्जी नगर, वन में मिला युवक का शव… 10 दिनों से था लापता