मतदान से कुछ घंटों पहले TMC कार्यकर्ताओं पर हमला, BJP पर साजिश रचने का आरोप!

Published
TMC कार्यकर्ताओं पर हमला
TMC कार्यकर्ताओं पर हमला

First Phase of Voting Today: लोकसभा चुनाव का शंखनाद बज चुका है। पहले चरण के लिए 19 अप्रैल शुक्रवार यानी आज से वोटिंग भी शुरू हो गई है। वहीं ऐसे में पश्चिम बंगाल से झड़प-दंगे की खबरें लगातार सामने आ रही हैं।

मतदान से कुछ घंटों पहले TMC कार्यकर्ताओं पर हमला
इस बीच पश्चिम बंगाल के कूचबिहार लोकसभा क्षेत्र में मतदान से कुछ घंटों पहले गुरुवार देर रात अज्ञात हमलावरों के हमले में टीएमसी के दो कार्यकर्ता के गंभीर रूप से घायल होने की खबर सामने आई है।

BJP पर साजिश रचने का आरोप
19 अप्रैल को सुबह सात बजे से मतदान शुरू होने से पहले, गुरुवार की रात अज्ञात हमलावरों के हमले में तृणमूल कांग्रेस के दो कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हुए। वहीं दिनहाटा से विधायक उदयन गुहा ने बीजेपी पर हमले की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों दिनहाटा में बूथ समिति अध्यक्ष के घर जा रहे थे, तभी उन्हें रोका और उन पर धारदार हथियार से हमला किया। इसी के साथ उन्होंने कहा कि, कूचबिहार लोकसभा सीट पर अपना आतंक फैलाने के लिए बीजेपी ने रणनीति शुरू कर दी है। जनता बीजेपी को नकार कर उनके आतंक का जवाब देगी।

लेखक-प्रियंका लाल