Tripura Election: 28.13 लाख मतदाताओं के हाथ में 259 उम्मीदवारों की किस्मत

Published
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023

त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो चुका है। आज शाम 4 बजे तक 3337 बूथों पर वोट डाले जाएंगे। चुनाव का रिजल्ट 2 मार्च को घोषित किए जाएंगे। इस चुनाव में कुल 259 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं जिनका फैसला त्रिपुरा की 28 लाख जनता करने वाली है।

किस पार्टी के कितने उम्मीदवार?

  • बहुमत की सरकार वाली भाजपा 55 सीटों पर मैदान में हैं
  • भाजपा की सहयोगी पार्टी IPFT 5 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
  • कांग्रेस 13 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारी है।
  • वाम मोर्चा (CPIM) के 47 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।
  • टिपरा मोथा 60 में से केवल 42 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
  • ममता बनर्जी की TMC पार्टी 28 सीटों पर अपनी किस्मत आजमा रही है।
  • इस रण में 58 उम्मीदवार निर्दलीय हैं, वहीं कांग्रेस और वाम एक निर्दलीय उम्मीदवार को अपना समर्थन दे रहे हैं।
  • इसके अलावा कुछ सीटों पर अन्य दलों के उम्मीदवार शामिल हैं।

20 महिला प्रत्याशी मैदान में

त्रिपुरा के चुनाव में महिला उम्मीदवारों ने भी हिस्सा लिया है, कुल 20 महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ रही हैं। इसमें सबसे अधिक भाजपा की उम्मीदवार 12 महिलाएं हैं।

इन उम्मीदवारों पर टिकी नजर

टाउन बारडोवली निर्वाचन क्षेत्र से मुख्यमंत्री माणिक साहा भाजपा के उम्मीदवार हैं वहीं केंद्रिय मंत्री प्रतिमा भौमिक बीजेपी के टिकट पर धनपुर से चुनाव लड़ रहीं हैं। इसके अलावा वाम और कांग्रेस गठबंधन के सबसे अहम चेहरा जितेंद्र चौधरी सबरूम विधानसभा से मैदान में हैं। जितेंद्र चौधरी CPIM के राज्य सचिव भी हैं इसलिए उनपर भी लोगों की नजर है। टिपरा मोथा के फाउंडर और पूर्वोत्तर राज्य के पूर्वे शाही परिवार के वंशज प्रद्योत देबबर्मा चुनाव नहीं लड़ रहे हैं।

60 सीटों में 31 पर बहुमत

2018 में 59 सीटों पर चुनाव हुए थे, जिसमें से भाजपा को 35 सीटें मिली। बीजेपी लेफ्ट के 25 साल के गढ़ को ध्वस्त करते हुए सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। इस बार बीजेपी को रोकने के लिए कांग्रेस और CPIM ने हाथ मिला लिया है वहीं ममता बनर्जी भी 28 सीटों के साथ त्रिपुरा के चुनाव में दखल दे चुकी हैं। उधर टिपरा मोथा भी बीजेपी को टक्कर देने वाली है।

ये भी पढ़ें- त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव आज, 60 सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला-