NEET-UG पेपर लीक मामले में दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार; एक ने पेपर चोरी किया और दूसरे ने प्रसारित

Published

NEET-UG Paper leak case: CBI ने NEET-UG पेपर लीक मामले के दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। CBI ने एक आरोपी पंकज कुमार उर्फ़ आदित्य को पटना से गिरफ्तार किया है, जो झारखंड के बोकारो का रहने वाला है। वहीं, राजू सिंह को हजारीबाग से गिरफ्तार किया गया है।

दरअसल, इन दोनों पर प्रश्नपत्र चोरी करने और उसे प्रसारित करने का आरोप है। CBI के मुताबिक, पंकज ने ही हजारीबाग से NEET का पेपर चोरी किया था और इसे राजू सिंह को सौंपा था, जिसने इसे आगे बांटा।

CBI ने बताया कि पंकज और राजू दोनों ही इस संगठित अपराध में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे। इनकी गिरफ्तारी के साथ, CBI को उम्मीद है कि इस मामले में और भी सुराग मिलेंगे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।