अमित शाह फेक वीडियो केस में दो शख्स गिरफ्तार

Published
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

Amit Shah Fake Video Case: अमित शाह फेक वीडियो केस से जुड़ी एक बड़ी खबर आई है। खबर है कि पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए 2 लोगों में से एक कांग्रेस से तो दूसरा आम आदमी पार्टी से जुड़ा है। वहीं सोमवार को असम पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था।

क्या है पूरा मामला?
बता दें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कथित रूप से छेड़छाड़ कर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान को आरक्षण खत्म करने का बयान बना दिया गया। बता दें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने बयान में कहा था कि राज्य में मुसलमानों के लिए कोटा खत्म कर देंगे। इस वीडियो में छेड़छाड़ कर सभी आरक्षण खत्म करने की बात कही गई।